- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बस और बाइक की टक्कर,...

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में सेफ ईस्ट कंपनी के पास बस और बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार छह सवारियों को भी चोटे आई हैं। सुरसा थाना क्षेत्र के कुकुंबर गांवनिवासी आशीष कुमार यादव शुक्रवार को अपनी चाची सुषमा, मौसी सरला निवासी भैनामऊ थाना सुरसा व रूही पुत्री सुषमा के साथ संडीला इलाके के गांव पहाड़पुर मजरा जाजमऊ में आए थे। यहां उनके रिश्तेदार सुरेश यादव के पुत्र नागेंद्र की बरीक्षा थी। बरीक्षा संपन्न होने के बाद शनिवार को चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र में हरदोई हाईवे पर सेफ ईस्ट कंपनी के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





