उत्तर प्रदेश

सराफा बाजार के व्यापारियों ने दिया अजय सिंह को समर्थन

Admin Delhi 1
29 April 2023 1:00 PM IST
सराफा बाजार के व्यापारियों ने दिया अजय सिंह को समर्थन
x

सहारनपुर: सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी डाक्टरअजय सिंह का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। वैश्य समाज के लोगों ने युवा भाजपा नेता सुमित सिंघल की अगुवाई में डाक्टरसिंह को भारी बहुमत से जिताने का वायदा किया। इसदौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार दिन ब दिन परवान चढ़ रहा है। हररोज सैकड़ों जगहों पर डाक्टर अजय सिंह कास्वागत और समर्थन देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार स्वाधीनता सेनानी बाला जी मंशाराम के सुपौत्र और युवा भाजपा नेता सुमित सिंघल की अुगवाई में सराफा बाजार में भाजपा प्र्तयाशी डाक्टरअजय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन पर फूलों की बरसा की गई। इस मौके पर सुमित सिंघल ने कहा कि डाक्टर अजय सिंह योग्य और शिक्षित प्रत्याशी हैं। भाजपा शासन में वैश्य समाज को बहुत तरजीह मिली है।

अब अपराधी चौथ वसूली नहीं कर सकते। कानून का राज है। सिंघल ने कहा कि अजय सिंह के मेयर बनने से महानगर का चहुंमुखी विकास होगा। इसलिए वैश्य समाज को अपने चहेते नेता का वोट देकर मेयर बनाना है। सभी व्यापारियों ने अजय सिंह को जिताने का संकल्प लिया। डाक्टरअजय सिंह ने कहा कि हम एक-एक वोट कीमत को विकास कार्यों के जरिये चुकाएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, एमएलए राजीव गुंबर, पूर्व मेयर संजीव वालिया समेत दर्जनों व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story