उत्तर प्रदेश

दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को किया घायल

Admin4
30 Sep 2023 1:52 PM GMT
दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को किया घायल
x
बरेली। एक युवक को दबंगों की गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। उन लोगों ने युवक व उसके भाई को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के चौबारी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राम सिंह ने बताया कि उन्होंने महेशपुर फाटक के पास अपना मकान बनवाया है। जिसको लेकर उसके पड़ोस के रहने वाले सोनू, प्रमोद और उसके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह और उनके भाई प्रेम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story