- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- HC के आदेश पर चला...
उत्तर प्रदेश
HC के आदेश पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने दो घर और 11 दुकान जमींदोज
Admin4
29 Dec 2022 6:27 PM GMT

x
सुल्तानपुर। न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर के साथ गुरुवार की दोपहर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जब क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार पहुंचे तो अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में यहां पर तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दो घर व 11 दुकानों को बुलडोजर ने धराशाई कर दिया। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार में बिरसिंहपुर बगिया चौराहा संपर्क मार्ग पर तालाब की जमीन जो कि भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, उस पर करीब 40 वर्षों से अतिक्रमण किया जा रहा है। राजमार्ग पर दो मकान व 11 दुकान बनाकर लोग निवास व व्यवसाय कर रहे थे। तालाब पर कब्जे को लेकर बिरसिंहपुर गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ राजीव सिंह ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए मामले को हाईकोर्ट में पहुंचा दिया था।
उच्च न्यायालय ने सड़क के किनारे तालाब की बेशकीमती जमीन पर हुए अवैध कब्जे को ढ़हाए जाने को प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा अवैध कब्जेदारों को उक्त दुकान व मकानों से अपने सामानों को निकालने के लिए पूर्व में दिशा निर्देश दिए गए थे। गुरुवार की दोपहर जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव, तहसीलदार हृदयराम तिवारी, नायब तहसीलदार संध्या यादव, कोतवाल प्रेमचन्द्र सिंह, विरसिंहपुर चौकी प्रभारी अरबिंद राम व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ विरसिंहपुर गांव में पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुलडोजर को देख स्थानीय अवैध कब्जे धारों में हड़कंप मच गया। महिलाएं, युवतियां रोने लगी। यहां तक की सबसे पहले कब्जेदार रामदेव का मकान ढहाया गया। तालाब के कब्जे की जमीन पर जेसीबी मशीन पहुंचने पर सेवा निवृत्त होमगार्ड मो. रसीद के घर की महिलाएं शबीना पुत्री रसीद मशीन के आगे आकर लेट गई। उसके घर की बेटी सायरा बानो वहीं पर बेहोश हो गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को मशक्कत कर हटाकर किनारे कराया गया। देखते ही देखते कस्बे के दो मकान मो. रसीद, मो. नियाजुद्दीन समेत 11 लोगों के मो. मजीद, मो. अमीननुद्दीन, वृजेन्द्र प्रताप सिंह, राम अवध, निर्मल, मोहम्मद यूनुस, सोहराब, जिबराइल, राम लुटावन, सन्तराम ,बिनोद कुमार की दुकानों को देर शाम तक जमींदोज कर दिए गए। उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से आसपास के अवैध कब्जेदारों पर में हड़कंप मच हुआ है।

Admin4
Next Story