- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अवैध कॉलोनियों पर चला...
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 65 हजार वर्ग मीटर जमीन से गिराया अवैध निर्माण

नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नए CEO के आने के बाद ही प्राधिकरण एक्शन में आ गया है. ग्रेटर नोएडा के खोदना कलां में बन रही अवैध कॉलोनी पर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया. प्राधिकरण ने करीब 65 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बन रहे अवैध निर्माण को साढ़े तीन घंटे में ध्वस्त कर दिया. अवैध कॉलोनाइजरों को दोबारा जमीन कब्जाने की कोशिश करने पर FIR दर्ज कराने व गैंगस्टर की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. यह जमीन उद्योगों व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आरक्षित है. इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





