उत्तर प्रदेश

नगर निगम के बर्खास्त बाबू की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

Admin Delhi 1
4 Nov 2022 12:08 PM GMT
नगर निगम के बर्खास्त बाबू की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
x

सिटी न्यूज़: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम के एक बर्खास्त लिपिक द्वारा नदी की जमीन पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिये बुलडोजर चलाया गया। बर्खास्त लिपिक श्रीराम पर तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार सहित कई लोगों से नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी करने के भी आरोप लगे हैं। हाल ही में नगर आयुक्त द्वारा उक्त लिपिक को बर्खास्त किया गया था। नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गुरुवार को बर्खास्त लिपिक की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। आरोप है कि श्रीराम ने नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा कर मकान और मैरिज हाल का निर्माण कराया था। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां लिखित शिकायत होने पर उपरोक्त अवैध संपत्ति की जांच करवाई गई। जिसमें लिपिक द्वारा अवैध कब्जा कर बनाया गया मैरिज हाल गिराने के आदेश अदालत ने पारित कर दिये।

शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात बाबू श्रीराम जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पटल पर कार्यरत था। उसकी शिकायत लिखित रूप से नगर आयुक्त के समक्ष की गई थी। नगर आयुक्त द्वारा टीम गठित जांच टीम ने श्रीराम को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। यही नहीं तैनाती के दौरान लिपिक श्रीराम द्वारा लोगों को बरगला कर उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की ठगी के भी आरोप लगे।

सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने श्रीराम के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। सिंह ने बताया कि अतिक्रमण वाला स्थान बारिश के दौरान पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है, इसलिए न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।

Next Story