उत्तर प्रदेश

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Admin4
20 Feb 2023 12:56 PM GMT
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
x
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइन आवास विकास में लोगों ने नाले पर कब्जा कर निर्माण कर रखा था। जिस कारण कई जगह पानी का अवरोध हो रहा था। नगर निगम को शिकायत भी मिली थी।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सिविल लाइन आवास विकास कॉलोनी से अक्षय बिहार तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने नाले पर निर्माण भी कर लिया था। नगर निगम ने निर्माण को हटा दिया।
इसके साथ ही मस्जिद रसूल शाह बाबा सिविल लाइन में लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर दुकान बना रखी थी। जिसे नगर निगम की टीम ने हटा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन नगर निगम ने अवैध निर्माण को हटा दिया।
Next Story