उत्तर प्रदेश

Shamli में बुलडोजर अभियान, अवैध कॉलोनियों में हाहाकार

Admindelhi1
25 Jun 2025 9:39 AM IST
Shamli में बुलडोजर अभियान, अवैध कॉलोनियों में हाहाकार
x

शामली; ज़िले में आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 बीघा में फैली अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ पांच स्थानों पर बिना नक्शा स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लॉटिंग को नेस्तनाबूद कर दिया।

विकास प्राधिकरण की वीसी कविता मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई सती मंदिर के पास मौहल्ला पंसारियान (10 बीघा, खसरा संख्या 687, 688, 689), झिंझाना रोड से बरखण्डी मार्ग (25 बीघा), सती मंदिर से मेडिकल रोड की ओर (11 बीघा), खसरा संख्या 691 व 2613, मौ. पंसारियान (10 बीघा), तथा शामली नगर क्षेत्र (16 बीघा) में की गई।

इन कॉलोनियों को विकसित कर रहे भू-स्वामी हसीन, शकूर, अय्यूब, संजीव कश्यप, प्रशांत, शमीम अहमद, चंद्रवीर वर्मा, पुष्पा, राजेंद्र, वीरेन्द्र, सविता और मीरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राधिकरण की ओर से पूर्व में सभी को नोटिस और चालान के माध्यम से अवगत कराया गया था, लेकिन अवैध निर्माण जारी रहने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान प्राधिकरण के अभियंता, फील्ड स्टाफ और स्थानीय पुलिस मौके पर तैनात रहे। कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध नहीं हुआ। विकास प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story