उत्तर प्रदेश

सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 10:05 AM GMT
सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
x

बरेली न्यूज़: घर से शौच को निकले 65 वर्षीय किसान पर साड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बहुत मुश्किल से बचाया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना भूता के अमृता गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग आज सुबह घर से शौच के लिए जा रहा था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला दरवाजे पर खड़े साड़ ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

Next Story