उत्तर प्रदेश

घर के बाहर सो रहे शख्स पर सांड का हमला, उपचार के दौरान मौत

Harrison
12 Aug 2023 3:36 PM GMT
घर के बाहर सो रहे शख्स पर सांड का हमला, उपचार के दौरान मौत
x
बरेली । घर के बाहर सो रहे एक शख्स पर आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें, थाना क्योलड़िया के गांव ज्योति जागीर निवासी बेगराज का 43 वर्षीय बेटा महेंद्र पाल मजदूरी करता था। बीती रात वह गर्मी अधिक होने के कारण घर के दरवाजे की चौखट पर सो गया। सुबह चार बजे अचानक वहां एक आवारा सांड आ गया और उसको चारपाई से उठा कर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया।
Next Story