- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bulandshahr:...
उत्तर प्रदेश
Bulandshahr: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Admindelhi1
31 May 2025 3:30 PM IST

x
तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत
बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सिकन्द्राबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने यहां बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर अचानक फट गया जिससे इससे वह अनियंत्रित हो गई और एक कार उससे जा टकरायी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान सचिन (25), अमित (35) और दीनानाथ (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक स्कूटी सवार को भी चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि कार सवार लोग गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsबुलंदशहरट्रैक्टर-ट्रॉलीकारभिड़ंततीन लोगोंदर्दनाक मौतBulandshahrtractor-trolleycarcollisionthree peoplepainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





