उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: डीसीएम-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

Admindelhi1
16 May 2025 3:02 PM IST
Bulandshahr: डीसीएम-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत
x
"30 से अधिक घायल"

बुलंदशहर: अनूपशहर मार्ग पर 11 मील चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में गांव रौंडा के पास पंजाब के मोड़ा से हरदोई जनपद के शाहजहांपुर जा रहे डीसीएम में चालक समेत 36 मजदूर और उनके परिवारों के लोग सवार थे। जब जहांगीराबाद के गांव रौंडा के पास सुबह करीब चार बजे डीसीएम पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे उसके पैर से एक्सीलेटर अधिक दब गया। डीसीएम स्पीड के साथ आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में डीसीएम में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, ३० से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल से 27 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस के अलाधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Next Story