- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bulandshahr: पेड़ से...
उत्तर प्रदेश
Bulandshahr: पेड़ से लटकता मिला युवक और युवती के शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tara Tandi
27 Jan 2025 12:49 PM IST

x
Bulandshahr बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव सोमवार सुबह एक युवक और युवती के शव आम के पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। शव को लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरावल गांव के रहने वाले युवक करन (25) और युवती (19) के शव सोमवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटके हुए मिले।
डिबाई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया आज सुबह थाना छतारी पर यह सूचना मिली कि पंडरावल गांव के बाहर आम के पेड़ से लटककर एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां पाया कि एक युवक और एक युवती आम के पेड़ से फांसी लगाकर लटके हुए हैं।
सीओ ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
TagsBulandshahr पेड़ लटकतायुवक युवती शवपोस्टमार्टम भेजाBulandshahr tree hangingdead body of young man and girlsent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





