- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bulandshahr: मासूम से...
उत्तर प्रदेश
Bulandshahr: मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
Tara Tandi
28 May 2025 2:06 PM IST

x
Bulandshahr बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात की कोतवाली पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रविंद्र के रूप में हुई है, जिसने 27 मई को अपने गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा खुर्जा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविंद्र के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीओ ने कहा कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक ग्रामीण के ट्यूबवेल के पास सो रहा है। जब पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची, तो आरोपी रविंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी।
विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। नाबालिग पीड़िता का फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
TagsBulandshahr मासूम दुष्कर्मआरोपी मुठभेड़लगी गोलीगिरफ्तारBulandshahr Innocent rapedaccused encountershotarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





