उत्तर प्रदेश

Budhana: बुढ़ाना गन्ना समिति के सभापति बने निर्भय सहरावत

Admindelhi1
18 Oct 2024 12:14 PM IST
Budhana: बुढ़ाना गन्ना समिति के सभापति बने निर्भय सहरावत
x
निर्विरोध हुआ चुनाव

बुढ़ाना: सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति गांव बिटावदा निवासी निर्भय सहरावत निर्वाचित हुए। समिति के चुनाव निर्विरोध हुए।

राजपुर – छाजपुर सर्किल से शाहनजर, निरपुडा से शेखर, गोयला से रामवती, सिसोली से सन्दीप, बुढ़ाना से रणधीर, दाहा से जगबीरी देवी और कुरावा से अंजू रानी ने जीत हासिल की थी।

जबकि कसेरवा सर्किल से मदन व बिटावदा सर्किल से निर्भय सहरावत निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

गुरुवार को सभापति के लिए एक ही नामांकन आया।

भाजपा-रालोद समर्थित निर्भय सहरावत के निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थको ने खुशियां मनाई।

इस दौरान विधायक राजपाल बालियान, जिला सहकारी बैंक चेयरपर्सन रामनाथ ठाकुर, पूर्व विधायक उमेश मलिक, नितिन मलिक, ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सयम आदि मौजूद रहे।

Next Story