उत्तर प्रदेश

Budhana: लापता हुए भाजपा नेता राजेश संगल कई स्थानों पर सीसीटीवी में नज़र आए

Admindelhi1
3 Oct 2024 10:51 AM IST
Budhana: लापता हुए भाजपा नेता राजेश संगल कई स्थानों पर सीसीटीवी में नज़र आए
x
भभीसा के जंगल में मिली बाईक

बुढ़ाना: लापता भाजपा नेता व कपड़ा व्यापारी की बाइक शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र की भभीसा चौकी के पास लावारिस खड़ी मिली, जबकि व्यापारी का सुराग नहीं लगा है।

पुलिस के अनुसार व्यापारी शामली जनपद में कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में नजर आए है। एसओजी समेत विभिन्न टीम व्यापारी का सुराग लगाने में जुटी है। व्यापारी के घर गणमान्य लोगों का तांता लगा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे घर से निकले कपड़ा व्यापारी राजेश संगल दुकान पर नहीं पहुंचे। राजेश संगल व्यापार संगठन के तहसील अध्यक्ष है और भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रह चुके है। दोपहर बाद स्वजन ने उनकी तलाश की तो उनका मोबाइल फुगाना थाने के गांव हबीबपुर-सराय के जंगल मे मिला। अनहोनी की आशंका को लेकर भतीजे अभिषेक संगल ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस व्यापारी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस आदि की मदद से जुट गई। व्यापारी के घर स्वजन से मिलने वालों का तांता लगा है। मंगलवार रात प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं ने स्वजन से मुलाकात की। बुधवार को भी पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी कि वह सकुशल वापस आएंगे।

Next Story