उत्तर प्रदेश

Budhana: नकाबपोश बदमाश ने तंमचा दिखाकर कार को लूटा

Admindelhi1
17 Feb 2025 10:06 AM IST
Budhana: नकाबपोश बदमाश ने तंमचा दिखाकर कार को लूटा
x
देर रात कार मालिक अपने दोस्तों के साथ चाय की टपरी पर चाय पीने गया था

बुढ़ाना: कस्बे में तमंचे के बल पर नकाबपोश बदमाश कार लूट ले गया। देर रात कार मालिक अपने दोस्तों के साथ चाय की टपरी पर चाय पीने गया था।

कस्बा निवासी आसिफ ने 15 दिन पहले एक पुरानी स्विफ्ट कार खरीदी थी। शनिवार को वह अपने दोस्त मोबिन राणा, असलम को बैठाकर कार दिखा रहा था। उन्होंने देर रात हिंडन नदी पुल पार चाय पीने का प्लान बनाया। उन्होंने अपनी कार मदनलाल अस्पताल के पास चाय की टपरी पर रोक ली। चाय का ऑर्डर कर वह इंतजार कर ही रहे थे।

इसी दौरान एक नकाब लगाए युवक उनके पास पहुंचा और मुज़फ्फरनगर चलने के लिए पूछने लगा। उनके मना करने पर बदमाश ने तमंचा दिखाकर उन्हें कार से बाहर निकाल दिया। इस दौरान विरोध करने पर तमंचे का बट मारकर मोबिन राणा को घायल कर दिया। आरोपी कार लेकर वहां से भागने लगा।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ईंट पत्थर फेंक कर रोकने का प्रयास किया। पीड़ित आसिफ ने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि मामला सन्दिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story