उत्तर प्रदेश

Budaun: हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, वाहनों से कुचलता रहा शव

Tara Tandi
16 July 2024 8:23 AM GMT
Budaun:  हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, वाहनों से कुचलता रहा शव
x
Budaun बरेली : हाईवे पर सोमवार रात किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसका शव वाहनों से कुचलता रहा। सड़क पर केवल मांस के लोथड़े पड़े मिले। रात करीब तीन बजे उधर निकल रहे अधिवक्ता अरविंद परमार ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के लोथड़ों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में मलिकपुर मोड़ के देवस्थान के नजदीक हुआ। सोमवार रात में किसी समय उक्त व्यक्ति को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहां पर केवल मांस के लोथड़े पड़े थे। पूरी सड़क खून से लाल हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि किसी ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी और न ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई। लगातार वाहन उधर से निकलते रहे। कई वाहनों ने शव को कुचला।
रात तीन बजे तक शव पूरी तरह से कुचल गया था। उस वक्त अधिवक्ता अरविंद परमार बरेली से लौट रहे थे। तब उन्होंने सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े देखे। पहचान के नाम पर उसके शरीर पर कुछ नहीं बचा है। उसके कपड़ों तक के चीथड़े उड़ गए थे। रात तीन बजे के बाद अधिवक्ता ने थाना जाकर इसकी सूचना दी। उसके बाद कहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठवाया।
Next Story