उत्तर प्रदेश

Budaun : तीन साल के बच्चे की ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मौत

Tara Tandi
17 July 2024 11:02 AM GMT
Budaun : तीन साल के बच्चे की ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मौत
x
Budaun बदायूं : फैजगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटित हुई है। गांव खेड़ादास में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे ट्यूबवेल के हौद में डूबकर तीन साल के बालक सुमित की मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उसके शव को दफना दिया गया।
गांव खेड़ादास निवासी हरेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। वह बुधवार सुबह अपने खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। साथ में अपने तीन साल के बेटे सुमित को ले गए थे। सुबह करीब 11 बजे वह धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने सुमित को ट्यूबवेल के नजदीक बैठा दिया था। फिर अपने काम में लग गए।
बालक वहीं खेलता रहा। इसी दौरान बालक हौद में गिर गया। उसमें पानी भरा था, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक उसकी चहल पहल दिखाई नहीं दी तो उन्होंने बालक को तलाश किया लेकिन वह हौद में पड़ा मिला। वह सुमित को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए।
जहां से उसे चंदौसी रेफर कर दिया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुमित दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने मासूम शव को दफना दिया। मासूम बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
Next Story