- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Budaun: पीएमएवाईजी में...
उत्तर प्रदेश
Budaun: पीएमएवाईजी में 44,575 घर पूरे, बाकी निर्माणाधीन
Admindelhi1
5 Nov 2025 12:51 PM IST

x
बदायूं: मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शेष आवासो का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आवासों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों व निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024-25 तक कुल 44780 के लक्ष्य के सापेक्ष 44780 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 31 अक्टूबर 2025 तक 44575 आवास पूर्ण कराए जा चुके है। 205 आवासों का निर्माण शेष है। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Tagsबदायूंपीएमएवाईजी44575 घरपूरेबाकी निर्माणाधीनBadaunPMAY-G575 houses completedothers under constructionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





