उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

HARRY
24 Oct 2022 7:23 AM GMT
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं
x

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को तीन पर्व की शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम ने सभी के जीवन में सुख की कामना भी की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित समस्त देशवासियों व सभी भाई-बहनों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनेकों शुभकामनाएं।

कहा कि इन पर्व से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि समृद्धि आए, यही कामना। इसके आलावा उन्होंने सलाह देते कहाकि, अध्यात्मिकता के लिए जरूरी है कि त्योहारों को उसकी मूल भावना व सादगी के साथ मनाया जाए।

बसपा मुखिया मायावती के साथ ही अन्य दल के नेताओं ने प्रदेश के लोगों को तीन पर्व पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने भी दीपावली पर सभी को शुभकामना प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के परम्परागत स्वरूप पर विचार करें। इन पर्व से सभी के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि आए, यही कामना। यह तो हमारे देश के सभी जागरूक जनमानस को संगठित करने का प्रयास हैं।

Next Story