- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- BSP सुप्रीमो मायावती...
उत्तर प्रदेश
BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर दी क्रिसमस की बधाई, साथ ही धर्म परिवर्तन पर भी दे दिया यह संदेश
Shantanu Roy
25 Dec 2022 12:16 PM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को क्रिसमस पर सभी देशवासियों को बधाई दी। मायावती ने पहला ट्वीट कर लिखा है कि क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व ख़ासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना। जानकारी मुताबिक मायावती ने इसके साथ ही धर्म परिवर्तन पर दूसरा ट्वीट कर लिखा है कि 'धर्म परिवर्तन' को लेकर देश भर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिन्तनीय।
1. क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व ख़ासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) December 25, 2022
जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना व बदलवाना दोनों ही गलत। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना व समझना जरूरी। इसको लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम, हानि ज्यादा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, "आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार है। सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाते हुए शांतिपूर्ण माहौल के बीच क्रिसमस का जश्न मनाने की व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी धर्मांतरण की घटना न होने पाए।
Next Story