उत्तर प्रदेश

BSA ने जारी किया नया आदेश

Saba Naaz
4 July 2026 6:47 PM IST
BSA ने जारी किया नया आदेश
x

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले के स्कूलों की समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार ने शनिवार को नया आदेश जारी करते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल अब 6 जुलाई 2026 से अपने पुराने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। यह फैसला मौसम में आए बदलाव और गर्मी की तीव्रता कम होने के बाद लिया गया है।

पिछले दिनों भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया था। उस दौरान जिलाधिकारी की अनुमति से 29 जून 2026 से स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।

अब मौसम में सुधार होने के बाद प्रशासन ने पुरानी समय-सारिणी को बहाल करने का निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य बोर्डों से जुड़े विद्यालय अब नियमित समय के अनुसार पूरी अवधि तक संचालित होंगे।

BSA राहुल पंवार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का सख्ती से पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश की प्रति जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार और गर्मी के प्रभाव में कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे अब छात्र सामान्य समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे और पढ़ाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

Next Story