उत्तर प्रदेश

खेतों की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Admin4
26 Feb 2023 2:27 PM GMT
खेतों की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
x
बांदा। खेतों की रखवाली कर रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर शव को फसलों के बीच फेंक दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बबेरू का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल निवासी 42 वर्षीय मोतीलाल लोगो के खेत बटाई में लेकर किसानी करता था। शनिवार शाम वह खेतो में सरसों और मटर की फसलों की रखवाली करने गया था। देर रात घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन दौरान खेत मे शव पड़ा देखा। जो मोतीलाल का था। बदमाशो ने लाठी डंडो, कुल्हाड़ी और तमंचे से गोली मारकर उनरी बेहरमी से हत्या कर शव को दूसरे के खेत मे घसीटकर फेंक दिया था।
परिजनों ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नही थी। रात में घर नही आये खोजबीन करते रहे,उनकी साइकिल और घास रखी मिली. उनका शव रविवार दोपहर खेतो में मिला है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। अज्ञात अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
Next Story