उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या

HARRY
24 Jun 2023 6:39 PM GMT
मैनपुरी में एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या
x

उत्तर प्रदेश | मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। आपको बता दें इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। इस हत्याकांड में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा का है। पीड़ितों के घर में शादी का माहौल था, जिसकी वजह से वहां और भी सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे। हालांकि अभी इस हत्याकांड के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। मौके पर एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story