उत्तर प्रदेश

नित्य क्रिया के लिए निकली लड़की से भाइयो ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

Harrison
26 March 2024 1:43 PM GMT
नित्य क्रिया के लिए निकली लड़की से भाइयो ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज
x
सुलतानपुर। देहात कोतवाली के पश्चिमी छोर के एक गांव में रात में शौच को निकली एक युवती से सगे भाइयों ने खेत में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर थाने में पुलिस ने सगे भाइयों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।कोतवाली देहात के एक गांव में रात को नित्य क्रिया को निकली किशोरी से गैर संप्रदाय के दो भाइयों द्वारा खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को युवती से सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। तहरीर के मुताबिक स्थानीय थाने के पूर्वी छोर पर सीमावर्ती एक गांव की युवती 11 मार्च को रात करीब 10 बजे नित्य क्रिया को निकली। गांव के ही दो गैर संप्रदाय के युवक युवती को गांव के बाहर खेत मे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए और घटना की अश्लील वीडियो बना लिए तथा किसी से बताने पर जान माल की धमकी दी।
डरी सहमी युवती घर पहुच कुछ किसी से नहीं बताई। 13 मार्च को वह स्कूल जा रही थी तो दोनों युवक उसे रोककर अश्लील वीडियो दिखाए और किसी से बताने पर जान माल की धमकी दी। अश्लील वीडियो देख युवती के होश उड़ गये तथा वह सदमे में आ गयी। घर पहुंची तो उसकी तबियत बिगड़ी तो वह मां से घटना की बात बताई। युवती का पिता परदेस में रहता है, जिसको मां ने घटना बताई तो वह तीन दिन बाद गांव लौटा। होली के दो दिन पहले पिता ने युवती को थाने लाकर नामजद घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों सगे भाई आरोपी जावेद अहमद और अरबाज अहमद पर सामूहिक दुराचार का मुकदमा युवती की तहरीर पर दर्ज किया है।देहात कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर के बाद दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Next Story