उत्तर प्रदेश

बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज था भाई, प्रेमी की हत्या कर शव को छिपाने के लिए नाले में डाला

jantaserishta.com
6 Jun 2022 7:41 PM IST
बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज था भाई, प्रेमी की हत्या कर शव को छिपाने के लिए नाले में डाला
x
पढ़े पूरी खबर

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बहन के कथित प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर डाली और शव को छिपाने के लिए नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह घटना नजीबाबाद के गांव कोटकादर की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता इकबाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे जिसान को गांव का ही नजीम घर से बुलाकर ले गया था. इसके बाद रात में उसकी लाश नाले में पड़ी मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. लाश के गले पर निशान थे, जैसे किसी धारदार चीज से काटा गया हो. पुलिस ने इकबाल सिंह की तहरीर पर आरोपी नजीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. बाद में उसे अरेस्ट कर लिया गया.
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार, पूछताछ में नजीम ने बताया कि जिसान उसकी बहन से जबर्दस्ती प्यार करता था. उसने कई बार इसका विरोध किया. उसे समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह लगातार उसकी बहन से संपर्क बढ़ा रहा था, जो उसको पसंद नहीं था. कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने उसे घर से बुलाकर बातचीत के दौरान गला काटकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story