- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बहन के संबंध में...
उत्तर प्रदेश
बहन के संबंध में बातचीत करने पहुंचा भाई घायल, जीजा पर लगाए आरोप
nidhi
15 Oct 2026 11:39 AM IST

x
सुनते ही जोश भर देता है ये गुजराती लोकगीत
हापुड़: नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर बहन की ससुराल पहुंचे युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। कोटला मेवातियान निवासी इमरान ने अपने जीजा हस्सान और दो-तीन अन्य लोगों पर लाठी-डंडों तथा हथौड़े से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
इमरान के मुताबिक, वह बुधवार देर रात साथियों के साथ बहन रुकैया की ससुराल गया था। उसे बहन के संबंध में जीजा से बातचीत करनी थी। आरोप है कि वहां पहुंचने पर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर हमला कर दिया गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और इमरान को बचाया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





