उत्तर प्रदेश

Widow को शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म , गर्भवती होने पर किया इंकार

Tara Tandi
9 July 2024 10:58 AM IST
Widow को शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म , गर्भवती होने पर किया इंकार
x
Hathras हाथरस : शादी का झांसा देकर देवर ने विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने देवर व ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। कोतवाली मुरसान क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया है कि दिसंबर 2021 में उसके पति की मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद ससुर, सास, जेठ, जिठानी, ननद, ननदोई ने आश्वासन दिया कि वह देवर से उसकी शादी करा देंगे। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण करता रहा। महिला दो माह की गर्भवती है। देवर अब किसी अन्य युवती से शादी कर रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story