- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- देवर ने अपनी भाभी के...
उत्तर प्रदेश
देवर ने अपनी भाभी के ऊपर डाला खोलता हुआ पानी, मामला दर्ज
Admin Delhi 1
30 Aug 2022 4:36 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: मेरठ में देवर ने अपनी भाभी को मैगी बनाने की ऐसी सजा दी कि सुनकर आप भी हैरान रह जाओगे। जब भाभी ने देवर की बात नहीं सूनी तो उसने महिला के ऊपर खोलता हुआ पानी डाल दिया। जिसे महिला झुलस गई। भाभी ने अपने देवर के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चों के लिए बना रही थी मैगी: थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला 2 दिन पहले अपने बच्चों के लिए मैगी बना रही थी। जिसके लिए उसने गैस पर पानी गर्म करने के लिया रखा था। तभी वहां उनका देवर आ गया और भाभी को मैगी बनाने से मना करने लगा, लेकिन महिला ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। जिसे आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने गैस पर खौलता हुआ पानी भाभी के ऊपर डाल दिया।
Next Story





