- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस के सामने...
उत्तर प्रदेश
पुलिस के सामने देवर-भाभी ने थाने में की शादी, जानिए वजह
Shantanu Roy
7 July 2022 12:41 PM GMT

x
बड़ी खबर
गोरखपुर। जिले में देवर भाभी की शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति को बिना तलाक दिए ही देवर के साथ मंदिर में शादी कर ली। मामला आस पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
मामला गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है। यहां के सोनबरसा निवासी एक व्यवसाई के बड़े पुत्र की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद लड़का शारीरिक रूप से विकलांग हो गया। काफी इलाज के बाद भी उसकी सेहत के कोई सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान लड़के के छोटे भाई ने अपनी भाभी से खुद शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिया।
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध
उसके भाभी का कहना था कि पिछले डेढ़ साल से उसका देवर इस वादे पर सम्बंध बन रहा था कि वह उससे शादी करेगा। कुछ माह पूर्व देवर ने भाभी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।
लड़की ने न्याय के लिए पुलिस से लगाई गुहार
लड़की ने न्याय के लिए चौरीचौरा पुलिस से गुहार लगाई। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और दोनों पक्षों को समझया। दोनों पक्षों में रजामंदी होने के बाद देवर ने भाभी के साथ थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में एक दूसरे को जयमाल डाला। इसके बाद देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान समेत लड़की-लड़का के परिजन उपस्थित रहे।

Shantanu Roy
Next Story