उत्तर प्रदेश

जीजा ने कुल्हाड़ी से मारकर 18 साल के साले को किया घायल

Admin4
26 July 2023 11:29 AM GMT
जीजा ने कुल्हाड़ी से मारकर 18 साल के साले को किया घायल
x
वाराणसी। जिस बहनोई का घर बनाने में सहयोग करने 18 साल का साला उसके यहां आया था उसी बहनोई ने साले पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी (गिरधवलपुर) में मंगलवार की सुबह हुई। गंभीर रूप से घायल साले विक्की को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विक्की चौबेपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का निवासी है। उसकी बहन की शादी गोपालपट्टी के संदीप राजभर से हुई है। पिछले कुछ दिनों से बहन का घरा बन रहा है। अपनी बहन का घर बनाने में सहयोग के लिए विक्की आया हुआ था। वह ईंट, गारा-मिट्टी ढोकर बहनोई के कार्य में हाथ बंटा रहा था। मंगलवार को ईंट रखे जा रहे थे। इसी दौरान बहनोई संदीप ने विक्की से विवाद कर लिया। बात ही बात में बहनोई ने कुल्हाड़ी उठाई और साले के सिर पर दे मारा।
इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिरकर बेहोश हो गया। उसकी हालत देख बहन रोने लगी। आसपास के लोग पहुंचे। मामले की गंभीरता और बहनोई की मूर्खता पर सबको क्रोध आ रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और विक्की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Next Story