- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जेठ ने जबरन विवाहिता...

x
रामपुर। दहेज में दो लाख और बुलेट नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। जेठ ने महिला से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसका विवाह कुछ समय पहले बरेली के मीरगंज निवासी राजपाल से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे दहेज में दो लाख और बुलट की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसके बाद विवाहिता मायके पहुंच गई।
आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल वाले उसके मायके पहुंच गए। जहां उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान जेठ राजपाल ने महिला से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story