उत्तर प्रदेश

दीवार के मलबे में दबकर जीजा की मौत, साला घायल

Admin4
17 Sep 2023 10:04 AM GMT
दीवार के मलबे में दबकर जीजा की मौत, साला घायल
x
सैदनगली। नगर पंचायत के मोहल्ला रहमतनगर में अपनी ससुराल में चिनाई कर रहे राजमिस्त्री और उसके साले पर दीवार गिर गई। इसमें मलबे में दबकर दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। मगर राजमिस्त्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके साले को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बे के रहमत नगर मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री जीशान अपने साले शहीदुल रहमान के साथ ससुराल में घर की दीवार बना रहे थे। इसी बीच दीवार अचानक गिर गई और जीजा-साले उसमें दब गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।
इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन राजमिस्त्री जीशान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके साले शहीदुल रहमान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जीशान के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story