- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- देवर पर छेड़छाड़ और...
उत्तर प्रदेश
देवर पर छेड़छाड़ और सुसरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, 8 पर केस दर्ज
Admin4
9 Oct 2023 10:08 AM GMT

x
मुरादाबाद । मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही देवर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित पति समेत आठ आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।
कटघर निवासी महिला के अनुसार उसकी शादी संभल निवासी युवक से हुई है जो मझोला के लाइनपार में रहता है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जबकि देवर आए दिन छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था। महिला के अनुसार बीते दिनों आरोपी ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना कटघर एसएचओ तेजवीर ने बताया कि रविवार को पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story