- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चाचा के घर आए भाई-बहन...
उत्तर प्रदेश
चाचा के घर आए भाई-बहन की ट्रक से टक्कर में दर्दनाक मौत, बाइक सवार घायल
Saba Naaz
28 Jun 2025 8:39 PM IST

x
Etah एटा : एटा में ट्रक की चपेट में बाइक आने से फर्रुखाबाद के भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि उनका चाचा घायल हुआ है। दोनों बच्चे अपने गांव से चाचा के घर घूमने के लिए गए थे।
शनिवार को दोपहर के समय गांव भदुआ थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। गांव नगला केल थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद निवासी प्रेमकुमार ने बताया कि तहेरा भाई राहुल कुमार नोएडा के सोरखा में रहकर ओला कंपनी में काम करता है। दूसरे भाई शैलेंद्र उर्फ गुड्डू की बेटी शिल्पी (13) और बेटा अर्पित (4) स्कूल की छुट्टियां होने के बाद राहुल के पास घूमने के लिए गए थे।
उन्होंने बताया कि जुलाई में स्कूल खुलने हैं, इसके चलते वापस लौट रहे थे। बाइक पर राहुल भतीजे और भतीजी को बिठाकर घर के लिए शनिवार की सुबह नोएडा से निकला था। जैसे ही बाइक हाईवे पर गांव भदुआ के पास पहुंची, ट्रक की चपेट में आ गई। राहुल व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची शिल्पी और अर्पित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
Tagsभाई-बहनमौतBrothers and sistersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





