- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Badaun में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए भाई-बहन, मौके पर मौत
Tara Tandi
28 July 2025 5:27 PM IST

x
Badaun बदायूं । दर्दनाक सड़क हादसे में सोमवार को स्कूल जा रहे साइकिल सवार सगे-भाई बहन की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला सहसवान के सिलहरी गांव के पास का है, जहां सिंगौला गांव के रहने वाले प्रेमपाल का 10 साल का बेटा अंकित और 12 साल की बेटी अंशू गांव की ही 10 वर्षीय बेटी खुशबू के साथ साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। वह सिलहरी गांव के पास पहुंचे तो साइकिल सवार तीनों बच्चों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जिसमें अंकित और अंशू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुशबू गंभीर रूप से घायल हुई।
परिवार में मचा कोहराम
जानकारी मिलने के बाद सहसवान पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। मृतक दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद परिवार वाले भी रोते बिलखते पहुंचे। घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
स्कूल में छुट्टी की नहीं थी जानकारी
सोमवार को सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से स्कूल का अवकाश था, मगर हैरानी की बात ये है कि तीनों में से किसी एक भी बच्चे को इस बात की जानकारी नहीं थी। तीनों बच्चे साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए निकल गए और ये हादसा पेश आया।
TagsBadaun तेज रफ्तार वाहनचपेट आए भाई-बहनमौके मौतBadaun: High speed vehiclebrother and sister hitdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





