उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर की बेटी तान्या सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रिटेन की राजदूत ने किया सम्मानित

Admin Delhi 1
12 March 2023 11:31 AM GMT
मुजफ्फरनगर की बेटी तान्या सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रिटेन की राजदूत ने किया सम्मानित
x

मुजफ्फरनगर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेरिस (फ्रांस) में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों की छात्राओं और महिलाओं को ब्रिटेन के दूतावास में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर की तान्या सिंह को भी सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि फ्रांस में नियुक्त ब्रिटेन की उच्चायुक्त मैना रालिंग्स ने पेरिस में कार्यरत विभिन्न देशों की छात्राओं को दूतावास में आमंत्रित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के बाद रात्रि भोज का आयोजन भी दूतावास में ही किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय मूल की जनपद मुजफ्फरनगर की निवासी होनहार तान्या सिंह पुत्री स्व. मनोज कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। तान्या सिंह पिछले करीब 3 वर्ष से फ्रांस में रह रही हैं। इन्होंने वहीं से डाटा साइंस में मास्टर डिग्री (एम.टैक) प्राप्त की है।

तानिया सिंह की मां और एसडी कॉलेज आफ लॉ में प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि तान्या ने होली एंजेल्स कन्वेंट स्कूल से हायर सेकेंडरी करने के बाद नोएडा से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। जिसके बाद तान्या मास्टर डिग्री करने के लिए पेरिस चली गई थीं। तान्या सिंह की प्रतिभा से प्रभावित होकर पेरिस में ब्रिटेन की राजदूत ने उन्हें सम्मानित किया है।

Next Story