उत्तर प्रदेश

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन का बड़ा कांड दूल्हे के उड़े होश

nidhi
19 Sept 2026 7:32 AM IST
सुहागरात के अगले दिन दुल्हन का बड़ा कांड दूल्हे के उड़े होश
x
दुल्हन ने दिया दूल्हे को बड़ा झटका

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के अगले ही दिन ससुराल से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। सुबह जब पति की नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पति ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मामला हापुड़ के लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव का बताया गया है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि करीब तीन महीने पहले उसने शादी के लिए हल्द्वानी निवासी एक पंडित से संपर्क किया था। आरोप है कि पंडित ने उसे बताया कि लड़की गरीब परिवार से है और शादी के लिए उसके माता-पिता की आर्थिक मदद करनी होगी। शादी को सादगी से मंदिर में कराने की बात भी कही गई।
इसके बाद विनोद अपनी मां जयवीरी भाई मनोज और तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ 14 अगस्त को रामपुर स्थित एक शिव मंदिर पहुंचा। यहां सीमा नाम की युवती के साथ उसकी शादी कराई गई। शिकायत के मुताबिक शादी के दौरान युवती की मां को एक लाख रुपये दिए गए जबकि पंडित को 2100 रुपये दक्षिणा दी गई। विवाह के बाद विनोद अपनी नई पत्नी को लेकर हापुड़ स्थित अपने घर आ गया।
पति के मुताबिक उसने पत्नी को पहनने के लिए चांदी की एक जोड़ी पायल कान की बालियां चांदी का हार और सोने का मंगलसूत्र दिया था। लेकिन शादी के बाद दुल्हन ज्यादा समय तक ससुराल में नहीं रही। आरोप है कि 15 अगस्त की रात करीब दो बजे वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर चुपचाप निकल गई। सुबह विनोद की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। परिवार ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान पता चला कि घर से जेवर भी गायब हैं। इसके बाद विनोद ने पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि शादी कराने वाले पंडित दुल्हन और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से जेवर भी बरामद किए गए हैं। महिला की पहचान सीमा उर्फ मसुरा शेख के रूप में हुई है और वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई है। पुलिस अब शादी कराने वाले लोगों और मामले में अन्य व्यक्तियों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। पति की ओर से लगाए गए धोखाधड़ी की साजिश संबंधी आरोपों की भी जांच जारी है। ऐसे में पुलिस जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही पूरे मामले में आरोपों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।
Next Story