- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी के 11वें दिन बाद...
उत्तर प्रदेश
शादी के 11वें दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार ,दूल्हा रह गया भौचक्का
Tara Tandi
3 May 2024 7:06 AM GMT
x
आगरा : आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने शादी के 11वें दिन ऐसा कांड कर दिया कि पति हैरान है। हुआ कुछ ये कि पति बाइक से नई नवेली दुल्हन को लेकर ससुराल जा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि बीच रास्ते में उसके साथ ऐसा हो जाएगा। दो युवक रास्ते में मिले, जिनके द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पति ने जैसे ही बाइक धीमी की तो दुल्हन बाइक से कूद गई। इसके बाद वो तत्काल उठी और उन युवकों की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इस दौरान जब पति ने रोकने का प्रयास किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी 22 अप्रैल 2024 फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। फतेहाबाद शमसाबाद रोड पर ग्राम कोलारा मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक रोकने की लिए धीमी की, तभी युवती बाइक से कूद पड़ी। इससे वह गिर भी गई।
पति बाइक खड़ी करके उसे उठाने लगा। इस दौरान दूसरी बाइक पर आए युवकों ने पति को पीट दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही पत्नी बाइक सवार युवकों की बाइक पर बैठकर चली गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना शमसाबाद में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Tagsशादी के 11वें दिनदुल्हन प्रेमी संग फरारदूल्हा भौचक्काOn the 11th day of marriagethe bride absconds with her loverthe groom is shockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story