उत्तर प्रदेश

4 की मौत ब्रेकिंग: ट्रक ने भयानक तरीके से लोगों को कुचला, कई लोग घायल

jantaserishta.com
2 Nov 2021 10:54 AM IST
4 की मौत ब्रेकिंग: ट्रक ने भयानक तरीके से लोगों को कुचला, कई लोग घायल
x
सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई.

गाजीपुर: मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली के पास बेकाबू ट्रक के रौंदने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पताल भेजे गए हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाल ने बताया कि बलिया की तरफ से आ रहा बेकाबू होकर ट्रक सड़क किनारे लोगों को रौंदते हुए झोपड़ी में जा घुसा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य आधा दर्जन से अधिक घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे को लेकर क्षेत्र में कोहराम मचा रहा। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती 2 लोगों की मौत की भी सूचना है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story