उत्तर प्रदेश

हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरे की चादर से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

Admin4
19 Dec 2022 12:08 PM GMT
हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरे की चादर से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
x
मेरठ। आज मौसम में अचानक से परिवर्तन हुआ है। आज सोमवार की शुरुआत पश्चिम यूपी के जिलों में कोहरे के साथ हुई है। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर छाई कोहरे की चादर आज मेरठ मंडल के जिलों में सुबह के समय कोहरा की चादर छाई रही। जिससे चलते हाइवे और एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। इस समय पश्चिम यूपी के हाइवे और एक्सप्रेस वे कोहरे की चपेट में हैं। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन की रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है। घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित पश्चिम उप्र में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी है। कोहरे की शुरुआत हालांकि रविवार को हो गई थी। लेकिन आज सोमवार को यह काफी घना हो गया। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आज सोमवार सुबह 5 बजे से कोहरा बढ़ना शुरू हुआ। जिसके बाद कोहरा इतना बढ़ा कि हाइवे और एक्सप्रेस वे पर विजिबिलिटी 5-7 मीटर तक की रह गई। आज कोहरा पड़ने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। कोहरे से आम जन-जीवन के साथ फसलों पर भी प्रभाव पड़ेगा।
Admin4

Admin4

    Next Story