उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए बैठक में हुआ मंथन

Shantanu Roy
6 Feb 2023 12:05 PM GMT
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए बैठक में हुआ मंथन
x
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति का शुभारंभ जलालपुर नगर के मंगलम मैरेज लान में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय,संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रथम सत्र वंदे मातरम् गीत के साथ सत्र प्रारम्भ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र,बुके भेंट कर स्वागत किया।स्वागत उद्बोधन में महात्मा गोविन्द साहब,सन्त रविदास, मातृ पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार,डाक्टर राम मनोहर लोहिया,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसुधा सिंह को नमन करते हुए कहा कि यह जनपद तपस्वी,वीरता और सामाजिक समरसता के प्रतीक महात्माओं की धरती है।भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की समुचित विकास करते हुए विकास की धारा जनपद में बहाया है।
मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा विचार धारा और मूल्य आधारित जनहित के कार्य करती है।देश और प्रदेश में भाजपा को तेजी से जन समर्थन मिल रहा है।दो सांसदों के साथ आगे बढ़ी भाजपा आज देश की विभिन्न प्रांतों में विस्तारित हो चुकी है।कहा कि 2001 से 2013 तक मुख्य मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में चले भाजपा सरकार की गुजरात माडल की चर्चा देश में सभी करते हैं। द्वितीय सत्र को सम्बोधित करते हुए लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी ने लोक सभा प्रवास योजना की जानकारी देते हुए दायित्व के निर्धारण प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अंबेडकर नगर की लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को विजय प्राप्त हो इस प्रकार की योजना रचना पर कार्य भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। भाजपा के राजनैतिक प्रस्ताव को जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने पढ़ा।प्रताव का समर्थन करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की परिकल्पना भारत को विश्व गुरु बनाने की है।जिसके लिए भारत को एक सूत्र में पिरोने का प्रवाह फैलाने का कार्य डाक्टर हेडगेवार जी से प्रेरणा लेकर भाजपा करने का कार्य कर रही है।अनुमोदन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया।
द्वितीय सत्र का संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।बजट पर चर्चा करते हुए जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने कहा यह बजट अमृत काल का बजट गांव,गरीब और किसानों को समर्पित है। तृतीय सत्र को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा परिवार वादी पार्टी नहीं है अपितु संगठन को ही परिवार मानने वाली पार्टी है।भाजपा का इतिहास गौरव शाली रहा है।अखण्ड भारत का नारा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने दिया था।जिनका राष्ट्र प्रथम की सोच थी। तृतीय सत्र में भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने स्थानीय निकाय चुनाव के सम्बंध में बात रखा। चतुर्थ सत्र में जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने डाटा फीडिंग के लिए सरल ऐप की बारीकियों की जानकारी जिला कार्यसमिति सदस्यों को दिया। जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। जिला कार्य समिति का समापन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठनिक सहित विभिन्न विषयों पर अच्छी चर्चा हुई।उन्होंने गरीबों को समर्पित केंद्रीय बजट को बूथ स्तर तक बताने का अनुरोध कार्य कर्ताओं से करते हुए कार्यसमिति की बैठक के समापन की घोषणा किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,शाश्वत मिश्र,अमर नाथ सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,बजरंगी पाठक आदि शामिल रहे।
Next Story