- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमिका से विवाद बाद...
उत्तर प्रदेश
प्रेमिका से विवाद बाद प्रेमी ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Rani Sahu
23 Oct 2022 8:24 AM GMT

x
बरेली, प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना भमोरा कस्बा क्षेत्र का रहने वाले 25 वर्षीय रामू ने बताया गांव के ही पड़ोस की रहने वाली लड़की से उसका प्रेम संबंध चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी बात पर गुस्से में उसने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग सीएससी सेंटर लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा सीरियस होने पर युवक को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।
सोर्स -अमृत विचार।
Next Story