उत्तर प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को अंजाम देकर फरार हुआ प्रेमी, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज

jantaserishta.com
25 Nov 2021 9:09 AM IST
ट्रिपल मर्डर को अंजाम देकर फरार हुआ प्रेमी, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज
x
दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है.

गोंडा: यूपी के गोंडा में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने प्रेमिका समेत 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हमले में प्रेमिका की छोटी बहन भी जख्मी हुई है. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.

उधर, हमले में सुरक्षित बची पीड़िता की भाभी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी ननद का एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था. हाल ही में जब ननद की शादी कहीं और तय हो गई, तो उसके प्रेमी ने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया और भाग गया.
देवीपाटन मंडल गोंडा के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग में तीनों की हत्या हुई. घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरुदयाल की है. इधर पुलिस ने आरोपी लड़के का फोटो जारी कर 50000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि प्रेमी ने धारदार हथियार से प्रेमिका और उसके माता पिता की हत्या कर दी. इस हमले में प्रेमिका की बहन बुरी तरह से घायल हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. जांच के लिए टीमें लगा दी गई हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों एक ही समुदाय से थे .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story