उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें पार: रेप में नाकाम होने पर दलित महिला की गले पर की वार

Deepa Sahu
17 Dec 2021 6:03 PM GMT
हैवानियत की हदें पार: रेप में नाकाम होने पर दलित महिला की गले पर की वार
x
यूपी के बुलंदशहर में दलित वृद्धा से रेप में नाकाम होने पर युवक ने दराती से गले पर वार कर लहूलुहान कर डाला।

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में दलित वृद्धा से रेप में नाकाम होने पर युवक ने दराती से गले पर वार कर लहूलुहान कर डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं, घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार की देर शाम खेत से चारा काटने गई महिला को एक युवक ने बदनीयती से पकड़ लिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की और रेप का प्रयास किया। इसके बाद विरोध करने पर पिटाई की और दरांती से गले पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं, इस मामले में थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में महिला ने पहले आरोपी से दुर्व्यवहार किया। जिसके विरोध में महिला पर आरोपी ने हमला कर दिया। आईपीसी की धारा 307 समेत कई अहम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Next Story