उत्तर प्रदेश

बाउंसर ने बुलेट बाइक की खातिर पत्नी को पीटा

Admin4
19 Jun 2023 2:17 PM GMT
बाउंसर ने बुलेट बाइक की खातिर पत्नी को पीटा
x
बरेली। दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर बाउंसर ने अपनी अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। वहीं उसे बचाने आई उसकी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बारादरी के सकलैन नगर निवासी वसीम ने 6 महीने पहले वहीं के रहने वाले शब्बू से अपनी बेटी जीनत का निकाह किया था। शब्बू एक प्राइवेट संस्थान में बाउंसर की नौकरी करता है। वसीम ने दहेज में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। शब्बू दहेज में बुलेट बाइक की मांग करता था। इसी बात को लेकर कल उसका जीनत से झगड़ा हो गया। उसने जीनत को बहुत पीटा। जीनत ने इसकी जानकारी अपनी बहन जाहिदा को वाट्सएप मैसेज कर दी। वह आज सुबह जब शब्बू जीनत को पीट रहा था तब उसे बचाने जाहिदा पहुंची तो शब्बू ने जाहिदा को भी बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे दोनों बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story