- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रामलला के दर्शन करने...
उत्तर प्रदेश
रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे दोनों डिप्टी CM, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Shantanu Roy
20 Aug 2022 11:50 AM GMT

x
बड़ी खबर
अयोध्या। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक आज अयोध्या पहुंचे। जहां राम कथा पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य श्री राम जन्मभूमि में राम लाल के दर्शन करने गए। इसके बाद उन्होंने हनुमान लला के दरबार में भी माथा टेका। राम लला से आर्शीवाद लेने के बाद ब्रजेश पाठक अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गए। वहीं केशव मौर्य राम नगरी में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
दरअसल, आज उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे। जहां भाजपा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मिलकर दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या पहुंचने पर स्वागत किया। जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सीएचसी पूरा बाजार का निरीक्षण करते हुए कहा की वो दिन दूर नहीं जब यूपी की सभी जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। वही केशव मौर्या दोपहर 1.40 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वह बैठक करेंगे।
केशव मौर्य का रोक गया रास्ता
वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अयोध्या दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला भी सामने आया। दरअसल नया घाट पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के एक गुट ने डिप्टी सीएम का रास्ता रोक दिया। दुकानदारों ने उपमुख्यमंत्री को एक शिकायत पत्र सौंपा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम और पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने उचित कार्रवाई का आश्वसन दिया।
Next Story