उत्तर प्रदेश

किताबें लोगो को रोशनी दिखाती हैं : सुभाष राय

Shantanu Roy
11 Sep 2022 6:22 PM GMT
किताबें लोगो को रोशनी दिखाती हैं : सुभाष राय
x
बड़ी खबर
सुलतानपुर। जिले के महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को पूर्व प्रोफेसर व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ एम पी सिंह की कृति ''देस परदेश'' का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व जनसंदेश के प्रधान संपादक सुभाष राय ने कहा कि लेखक एक गुरु की भूमिका में होता है। लेखक अपनी लेखनी से हमें रास्ता दिखता है। किताबें लोगों को रोशनी दिखाती हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ राय ने कहा कि सुलतानपुर आध्यात्मिक राजधानी है। अपनी संगिनी साग यात्रा को लिखकर चिरसंगिनी बना दिया है। इस संस्मरण को पढ़कर बहुत सारी जानकारियां मिली। सारे धर्मों में एक ही आत्मा है। प्रकाश एक आत्मा तक पहुंचती है तो सभी को प्रकाश मिलता है। किताबें एक तरह की स्मृति है। इस पुस्तक के लिए डॉ एम पी सिंह को बहुत-बहुत बधाई है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने कहा कि जिन्हें यात्रा के अवसर कम मिलते हो उन्हें यह पुस्तक जरूर पढ़ना चाहिए। 15 वर्षों में तमाम देशों में की गई इन यात्राओं के संस्मरण वर्षों बाद लिखे गए। बावजूद इसके बहुत अच्छा लिखा गया है। इस यात्रा का प्रारम्भ सुलतानपुर के पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों को उद्धृत करते हुए किया है।
डॉ एम पी सिंह ने अपनी यात्रा संस्मरण में यात्रा देश, स्थान के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक महत्व का भी लिखा है। इस संस्मरण में कुछ प्रसंगों पर हंसने के भी तमाम अवसर आये हैं। श्री खन्ना ने कहा कि कक्षाओं में छात्रों के अध्यापन से साहित्य जगत में अच्छी लेखनी के साथ ग्रामीण भूमि से जुड़े और उनकी भाषा को समझने वाले डॉ एम पी सिंह की पहली रचना बहुत उपयोगी है। ''देस परदेश'' के लेखक डॉ एम पी सिंह ने कहा कि डॉ राय ने इस पुस्तक से कुछ शब्दों को उपयोगी बताकर पुस्तक की उपयोगिता को बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि सोशल साइट पर पहली रचना में लिखने को बहुत प्रोत्साहन मिला। फोटो के शौक से संस्मरण लिखने में बहुत मदद मिली। अध्यक्षता कर रहे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह ने कहा कि लोग भ्रमण करते हैं किंतु गहराई से अवलोकन नहीं करते हैं। विश्व के सभी देशों के पर्यटन स्थल अर्थव्यवस्था का अंग है। केंद्र व प्रदेश सरकारें आज पर्यटन पर फोकस करके काम कर रही हैं। पर्यटन से हमारी आर्थिक प्रगति हो रही है। अतिथियों का परिचय राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर एम पी सिंह विसेन ने कराया। संचालन साहित्यकार डॉ धर्मपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर निशा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर के एन आई के पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार डॉ राधेश्याम सिंह, युगतेवर के संपादक कमल नयन पांडेय, डॉ जेपी सिंह, कवि डॉ डीएम मिश्र, अब्दुल मन्नान, जिला सुरक्षा संगठन के संयोजक सुंदर लाल टंडन, शायर जाहिल सुल्तानपुरी, प्रोफेसर इंद्रमणि आदि रहे।
Next Story