- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit में बम धमकी...
उत्तर प्रदेश
Pilibhit में बम धमकी से मचा हड़कंप, युवक ने बताई चौंकाने वाली वजह
Tara Tandi
15 Jun 2025 3:17 PM IST

x
Puranpur पूरनपुर । पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के रोने की आवाज से परेशान युवक ने एएनएम के साथ गाली गलौज की। पहले भी कई बार युवक स्टाफ से अभद्रता कर चुका है। प्रसव बंद न होने पर उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर खुर्द में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम सानू कुमारी ने बताया कि 12 जून को वह अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच कर रहीं थीं। इस दौरान गांव का पंकज दीक्षित पुत्र राम बहादुर आया। उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी पंकज ने कहा कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान रोने की आवाज से उसे नींद नहीं आती, जिससे वह परेशान है।
उसने प्रसव कार्य बंद करने की बात कही और प्रसव बंद न होने पर उसने अस्पताल को बम से उड़़ाने की धमकी दी। उसने अस्पताल में मौजूद गर्भवती महिलाओं से भी अभद्रता की। एएनएम का आरोप है पहले भी पंकज अस्पताल में कपड़े धोने का ब्रश और पत्थर फेंक चुका है। आरोपी के अभद्रता करने से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। जान माल का खतरा बताते हुए एएनएम ने एमओआईसी और कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पंकज दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है
TagsPilibhit बम धमकीमचा हड़कंपयुवक बताई चौंकाने वजहPilibhit bomb threatcreated a stiryouth told the shocking reasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





